छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जिला पंचायत सभागार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक उच्च स्तरीय समूह चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में यूसीसी समिति के सदस्यों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ढुकू प्रथा, लीव इन रिलेशनशिप और बहु विवाह जैसी प्रथाओं से महिलाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने पर सहमति बनी।