'रामायणम' से सामने आया राजा दशरथ का फर्स्ट लुक, वनवास की दिखी झलक

Wait 5 sec.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी काफी दिनों से 'रामायणम' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब फिल्म से राजा दशरथ का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वनवास और भगवान राम के साथ रिश्ते की झलक देखने के लिए मिली है.दरअसल, नितेश तिवारी ने इंस्टाग्राम पर 'रामायणम' से पोस्टर शेयर किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसकी रिलीज के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब राजा दशरथ का पोस्टर सामने आने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.नितेश तिवारी ने शेयर किया 'रामायणम' से राजा दशरथ का पोस्टर'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायणम' का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि भगवान राम बने रणबीर कपूर हाथ जोड़े राजा दशरथ बने अरुण गोविल के पैरों में नजर आ रहे हैं. वो उन्हें आशीर्वाद भी देते दिखाई दे रहे हैं. 'रामायणम' का ये पोस्टर वनवास की झलक दिखाता है. इसके सामने आने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.     View this post on Instagram           A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)50 लाख करोड़ कमाएगी- यूजर'रामायणम' से राजा दशरथन के रोल में अरुण गोविल के पोस्टर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ने लिखा, '50 लाख करोड़ लोडिंग.' दूसरे ने लिखा, 'ये लुक अमेजिंग है.' तीसरे ने लिखा, 'बहुत ही जबरदस्त पीक डिटेलिंग है.' इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.यह भी पढ़ें: 275 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शनदिवाली पर दो पार्ट में रिलीज होगी 'रामायणम'आपको बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम' का बजट 4000 करोड़ है. इसे दो पार्ट में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा, फिल्म का एक पार्ट दो हजार करोड़ का है. इसे 6 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.'रामायणम' की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. साई पल्लवी सीता तो रणबीर कपूर राम के रोल में होंगे. वहीं, रावण की भूमिका में यश  तो अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में दिखेंगे.