6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

Wait 5 sec.

अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के चर्चे चारों तरफ हो रहे है. इस पर 'हनुमान अंश' की रिलीज का भी असर नहीं पड़ा. इसने देखते ही देखते पिछले 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड्स तक बना डाले. ये अजय देवगन के करियर की भी नेट कलेक्शन के मामले में दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.ऐसे में अब अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने दूसर शनिवार को भी अच्छा खासा कलेक्शन किया और ये उनकी पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने की होड़ में आगे बढ़ चुकी है. तो चलिए बताते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की है.'दृश्यम 3' का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन'दृश्यम 3' को दूसरे वीकेंड का भी भरपूर फायदा मिला. यही वजह है कि इसने दूसरे शनिवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया और फ्राइडे के मुकाबले ज्यादा कमाई की. - सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाकर खाते खोला था.- वहीं, 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड पर 245.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था.- दूसरे वीक में फ्राइडे यानी कि 8वें दिन 14.50 करोड़ का कारोबार किया था.- अब दूसरे शनिवार को शाम 6 बजे तक 13.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.- जिसके बाद इसका टोटल नेट कलेक्शन 273.30 करोड़ हो चुका है.दृश्यम 3बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसीडे-915.82 करोड़ (शाम 6 बजे तक)32.0%टोटल कलेक्शन275.82 करोड़ 'दृश्यम 3' ने 400 करोड़ का आंकड़ा किया पारगौरतलब है कि अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 407 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिया था, जिसके बाद इसने 'सिंघम 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन की कमाई के बाद इंडिया में भी 250 करोड़ का करोबार कर लिया था. अब ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की रेस में है.यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर'दंगल'-'मिर्जापुर द मूवी' का तोड़ा रिकॉर्ड