अब विरासत का नया दस्तावेज केवल वसीयत नहीं, डिजिटल संपत्ति का सुरक्षित नक्शा भी है। वरना जीवनभर की कमाई खाते में दर्ज रहेगी और वारिस उसके दरवाजे पर खड़ा होकर भी प्रवेश नहीं पा सकेगा। सवाल अब सिर्फ यह नहीं कि वारिस कौन है, बल्कि यह भी है कि वारिस अपनी संपत्ति तक पहुंचेगा कैसे।