आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और जामुल के कुल 170 वार्डों में प्रत्याशी चयन की रणनीति तैयार की है। प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनेगा, जिसमें से हाईकमान जिताऊ चेहरे पर अंतिम मुहर लगाएगा। टिकट की दौड़ तेज होते ही दावेदारों ने अपनी पकड़ और जनाधार साबित करने की कवायद शुरू कर दी है।