छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने सरगुजा प्रवास के दौरान बलरामपुर जाते समय प्रतापपुर में रुके और क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर महान नदी के जर्जर पुल की बदहाली को देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत फटकार लगाते हुए पुल की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उनके साथ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहे।