Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

Wait 5 sec.

Amazon Great Indian Festival Sale  8 अक्टूबर यानी कल से शुरू होने वाली है और इस बार स्मार्टफोन सेगमेंट में कई बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे. Samsung, Apple, Xiaomi, OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स के फोन पर कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर, कूपन, एक्सचेंज बेनिफिट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी दिया जा रहा है. खास बात यह है कि कुछ प्रीमियम फोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी कम दाम में मिल रहे हैं. ऐसे में अगर इस फेस्टिव सीजन में नया फोन लेने का प्लान है, तो इन डील्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि Amazon Sale में किन प्रीमियम फोन्स पर बड़ा ऑफर मिलेगा. Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा ऑफरSamsung Galaxy S25 Ultra इस सेल के सबसे बड़े प्रीमियम ऑफर्स में शामिल है. फोन की प्रभावी कीमत 84,999 रुपये है, जिसमें कूपन ऑफर शामिल है. इसके अलावा 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी. सेल में यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम दाम पर मिल रहा है. iPhone 16 भी हुआ सस्ताApple का iPhone 16 भी सेल में कम कीमत पर उपलब्ध है. Amazon पर इसकी कीमत 71,999 रुपये दिखाई जा रही है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 89,900 रुपये है. इस कीमत में कूपन, बैंक डिस्काउंट या दूसरे उपलब्ध ऑफर्स का फायदा पहले से जोड़ा गया है. Xiaomi 17 पर भी बड़ी कटौतीXiaomi 17 को Amazon Sale में 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,19,999 रुपये है. डील में क्रेडिट कार्ड EMI बेनिफिट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन शामिल है. लिस्ट में OnePlus और iQOO के फोन भी शामिलOnePlus Nord 6 की कीमत 42,999 रुपये है, जबकि पहले यह 52,999 रुपये में लिस्ट था. वहीं iQOO 15R की प्रभावी कीमत 46,499 रुपये है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 69,999 रुपये थी. iQOO 15R पर कूपन और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है. यह भी पढ़ें - Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के कामकम बजट में भी कई ऑप्शनiQOO Z11xa को 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी कीमत 40,999 रुपये है. Redmi 15C 5G Prime भी 15,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी लिस्टेड कीमत 29,999 रुपये है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर से बचतस्मार्टफोन पर एक्सचेंज के जरिए 70,000 रुपये तक की बचत का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके अलावा 7,500 रुपये तक के कूपन और 2,944 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है. SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा मिल सकता है, हालांकि फोन की लास्ट कीमत मॉडल, पेमेंट मेथड, एक्सचेंज किए जाने वाले डिवाइस और लागू ऑफर्स के आधार पर अलग हो सकती है. यह भी पढ़ें - पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?