सड़कों की बदहाली पर 2021 से चल रही जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा 5 साल में सुधार नहीं हुआ। बिलासपुर में एक भी सड़क चलने लायक नहीं होने पर नगर निगम आयुक्त को 14 अक्टूबर को शपथपत्र के साथ तलब किया। मोपका-सेंदरी मार्ग पर PWD सचिव से जवाब मांगा।