Drishyam 3Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 2.30 बजे कर 248 करोड़ के हुई पार

Wait 5 sec.

बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का ज़बरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. शानदार ओपनिंग के बाद, हालांकि अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म की कमाई में सोमवार को उम्मीद के मुताबिक थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन पूरे हफ्ते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ परफॉर्म किया. रिलीज़ के पांच दिनों में ही इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसी के साथ इसकी फर्स्ट वीक की कमाई शानदार रही. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर रही है. चलिए यहां जानते हैं 'दृश्यम 3' रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन कर रही है.'दृश्यम 3' के पहले हफ्ते की कमाई कितनी रही?'दृश्यम 3' ने 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी.इसके बाद इसने दूसरे दिन 53.50 करोड़ कमाए.फिर 'दृश्यम 3' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की थी.चौथे दिन मंडे होने की वजह से इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई और इसने 21 करोड़ कमाए.5वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 19.50 करोड़ रहा और छठे दिन इसने 15.50 करोड़ कमाए.सैकनिल्क के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 13 करोड़ की कमाई की.इसी के साथ इस फिल्म की भारत में पहले हफ्ते की कमाई 245.50 करोड़ रुपये रही.'दृश्यम 3' के 8वें दिन का कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 Live Updates)सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को दोपहर 2.30 बजे तक 2.50करोड़ कमाए हैं.इसकी ऑक्यूपेंसी 10% दर्ज की जा रही है. फिलहाल 'दृश्यम 3' का 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 248 करोड़ रुपये हो गया है. 'दृश्यम 3'बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसीडे 82.50 करोड़ (दोपहर 2.30 बजे तक का कलेक्शन)10%कुल कलेक्शन 248 करोड़ नोट:- 'दृश्यम 3' की 8वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चलेंगे. 'दृश्यम 3'के बारे में'दृश्यम 3'में अजय देवगन के विजय सलगांवकर के साथ तबू श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपने किरदारों में वापस लौटे हैं. सौरभ शुक्ला भी एक कैमियो में दूसरे पार्ट की अपनी भूमिका को दोहराते नजर आए हैं. दृश्यम द कन्क्लूजन स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा बैक्ड है, अभिषेक पाठक ने तीसरी इंस्टॉलमेंट का निर्देशन किया है.  उन्होंने आमिल कीयान खान और परवीज शेख के साथ फिल्म की को-राइटिंग भी की है. फिल्म को आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस किया है.