बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने निधन पर सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. लेकिन, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनके खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं. बता दें कि तनुश्री ने उन पर साल 2018 में बदसलूकी और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. तनुश्री ने नाना को 'ईविल डेड' और 'शैतान' कहा है. वहीं अब एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी नाना पर हमला करते हुए एक्ट्रेस तनुश्री का सपोर्ट किया है.नाना पाटेकर पर भड़कीं संध्या मृदुलसंध्या मृदुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बिना किसी का नाम लेते हुए लिखा, 'अगर कोई व्यक्ति किसी को नुकसान पहुंचाता है तो उसकी मौत से अपने आप खत्म नहीं हो जाता. बुरा बर्ताव करने वाले व्यक्ति के चले जाने से वो व्यवहार झूठा साबित नहीं हो जाता और पब्लिक में श्रद्धांजलि देने के बाद भी पीड़ितों के जो एक्सपीरियंस होते हैं उनका सच कम नहीं होता.किसी के जाने पर दुख मनाना मुमिकन है, लेकिन ये भी याद रखना चाहिए कि ऐसे भी लोग है जो उनसे जुड़ा हुआ दर्द लिए हुए हैं. जब सिर्फ तारीफों पर ध्यान दिया जाए और पीड़ितों के दर्द भुला दिए जाए तो लगता है कि पीड़ितों का दर्द और सच गायब हो गया.'क्या किसी के मरने पर...'वहीं एक अन्य पोस्ट में संध्या मृदुल ने लिखा, 'क्या किसी के मरने पर उसका बुरा बर्ताव करने वाला होना खत्म हो जाता है? क्या उसने जो नुकसान पहुंचाया है वो भी खत्म हो जाता है. जो पीड़ित होते हैं उनके लिए ऐसा नहीं होता है.' View this post on Instagram A post shared by Sandhya Mridul (@sandymridul)नाना पाटकर और तनुश्री दत्ता का विवादसाल 2018 में मीटू अभियान के दौरान तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि साल 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनसे बदसलूकी की थी और उन्हें एक गाने की शूटिंग के वक्त गलत तरीके से टच किया था. इसके बाद नाना के खिलाफ एफआईआर हुई थी. हालांकि नाना ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया था. इस मामले में साल 2025 में नाना के खिलाफ पर्याप्त सबूत ना मिलने के कारण नाना को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी थी.