Video: आर्थिक तंगी के आगे बेबस एजाज खान, नाना पाटेकर के निधन के बावजूद रद्द नहीं कर सके अपना इवेंट

Wait 5 sec.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. नाना पाटेकर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अब 'बिग बॉस 7' फेम और एक्टर एजाज खान ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने दिल का दर्द भी बयां किया. दरअसल, एजाज खान 8 अक्टूबर को अपने एक इवेंट में नजर आए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. 'शो कैंसिल करने की मेरी औकात नहीं है...'एजाज खान ने बताया कि वो अपना इवेंट रद्द करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक मजबूरियों के चलते ऐसा नहीं कर सके. उन्होंने कहा, 'अगर मेरी भी औकात उस लेवल पर होती, तो मेरी मां की कसम, मैं भी ये शो कैंसिल कर देता. लेकिन मेरी इतनी औकात नहीं है, मेरी इतनी कैपेसिटी नहीं है, आप लोग जानते हैं. बड़ी मुश्किल से बादशाह, मुनव्वर फारुकी और साहिल खान जैसे लोगों की डेट मिली है. ये सब मुझे सपोर्ट कर रहे हैं.'     View this post on Instagram           A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)एजाज खान ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुखइसके बाद एजाज खान ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, 'मेरी दुआएं नाना जी और उनकी फैमिली के साथ हैं. राज कपूर जी ने कहा था कि 'द शो मस्ट गो ऑन'. मेरी खुशियों में आप सब शामिल हैं, इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप सभी नाना जी के लिए दो मिनट का मौन रखेंगे और उनके लिए दुआ करेंगे.'     View this post on Instagram           A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)सलमान खान ने रद्द किया अपना इवेंटबता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए मुंबई में होने वाला अपना एक बड़ा इवेंट टाल दिया. सलमान ने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में ये कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया. उन्हें गुरुवार को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में GB रियल्टी की ओर से आयोजित एक भव्य इवेंट में शामिल होना था. कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन जैसे ही नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.