छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दो दिन रहेगा मौसम शुष्क, फिर गरज चमक और तेज हवा के आसार

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।