राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में स्वर्ण जयंती चौक के पास शनिवार रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में 18 वर्षीय युवक गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।