शादी के नाम पर भरोसा जीतकर कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बालसमुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया है। शादी का प्रलोभन देकर फरियादी से चांदी के आभूषण सहित 2 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।