डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा तक सुरक्षित काॅरिडोर, रात को हेवी व्हीकल्स की नो इंट्री

Wait 5 sec.

शारदीय नवरात्र में डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा तक सुरक्षित कारिडोर बनाया है। ग्यारह से उन्नीस अक्टूबर तक चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग गाड़ियां तैनात रहेंगी। वहीं सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए दुर्ग शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध और कई मार्गों पर व्यापक रूट डायवर्सन लागू किया गया है।