गोबरा नवापारा क्षेत्र में बारिश थमते ही महानदी के विभिन्न घाटों पर रेत माफियाओं का अवैध कारोबार पुनः सक्रिय हो गया है। पारागांव लखना और कोलियारी घाटों से दिन रात रेत निकालकर रायपुर सहित अन्य शहरों में भेजी जा रही है। इस अवैध उत्खनन से नदी पर्यावरण और सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है जबकि स्थानीय प्रशासन मौन है।