CJP प्रोटेस्ट को लेकर हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर सील, 3 पर नाकेबंदी:कंटीले तार वाले बेरिकेड्स लगाए; गुरुग्राम में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, रोहतक में धारा-63 लागू

Wait 5 sec.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज शानिवार (10 अक्टूबर) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान है। इस ऐलान को देखते हुए हरियाणा में भी सख्त कदम उठाए गए है। रात को ही गुरुग्राम में हरियाणा-दिल्ली बॉर्डरों सील कर दिया गया। इसके अलावा फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने भारी नाकेबंदी की है। सबसे ज्यादा कड़ाई गुरुग्राम-आया नगर बॉर्डर पर है, जहां कंटीली तारों वाले विशेष बैरिकेड्स और हाइड्रा मशीनें खड़ी की गई हैं। वहीं, रोहतक में धारा-163 लागू कर दी गई है। उधर, आंदोलन को मिल रहे राजनीतिक समर्थन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुग्राम में शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्षों समेत कई बड़े कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने रात भर बॉर्डर पर बसों और कारों में चेकिंग अभियान भी चलाया। हरियाणा पुलिस की सख्ती और चेकिंग की PHOTO हरियाणा सरकार की ओर से इस तरह उठाए गए सख्त कदम… बॉर्डर पर वाहनों की भीड़ बॉर्डर पर चल रही इस सघन चेकिंग के कारण गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे के सरहौल बॉर्डर पर शुक्रवार को शाम से लेकर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने वाहनों से दिल्ली की तरफ आएं, अन्यथा भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। सीजेपी की मांगे और दिल्ली पुलिस की तैयारी, इन्फोग्राफिक्स में जानें