एलिवेटेड ब्रिज सहित अन्य विकास कार्यों के चलते शहर में ट्रैफ़िक प्रबंधन की दृष्टि से प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा और सभी रूटों की बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से किया जाएगा।