बड़वानी के जंगल और पहाड़ियों में गांजे की खेती पर चार जिलों की पुलिस का धावा, 90 लाख रुपये से अधिक के 7,100 पौधे जब्त

Wait 5 sec.

मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों की पुलिस टीमों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर जंगल और पहाड़ियों के बीच दो खेतों में उगाए गए गांजे के 7,100 हरे पौधे जब्त किए हैं।