भोजशाला में शुक्रवार को सनातनी योद्धा नाजिया इलाही खान ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने मां वाग्देवी की स्तुति कर आरती की और यज्ञ कुंड में आहुति दी। इस दौरान उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और हिंदू समाज को संबोधित करते हुए भोजशाला के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।