बड़वानी में 114 पटवारियों पर कार्रवाई, 6 की सेवा समाप्त, 6 निलंबित और 102 को जारी किया नोटिस

Wait 5 sec.

जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने के मामलों को गंभीरता से लिया है।