देवास में चार स्थानों पर दबिश देकर 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wait 5 sec.

एमडी ड्रग्स की तस्करी के चार मामलों में देवास पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।