आज के वक्त में अगर हमारे फोन का Internet अचानक बंद हो जाए या Wi-Fi का नेटवर्क गायब हो जाए तो ऐसा लगता है जैसे दुनिया ही थम गई है. हम तुरंत परेशान हो जाते हैं कि अब किसी से बात कैसे होगी, मैसेज कैसे भेजा जाएगा या जरूरी काम कैसे निपटाए जाएंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी सिम कार्ड, मोबाइल नेटवर्क या फिर इंटरनेट के भी आपस में बातचीत करना मुमकिन हो सकता है? Technology की दुनिया में एक ऐसा बदलाव आ चुका है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. Twitter यानी X के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने पिछले साल एक ऐसा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है. जो पूरी तरह से बिना Internet और बिना किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर के काम करता है. इस ऐप का नाम Bitchat है. इस App में Wi-Fi के बिना भी Phone पर Chatting की जा सकती है. यह तकनीक उन इलाकों के लिए काफी सही है जहां अक्सर Network की समस्या रहती है या फिर किसी इमरजेंसी के दौरान Internet सेवाएं ठप कर दी जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह App बिना इंटरनेट के कैसे चलता है. Bluetooth से चलता है यह Mesh Networkजब हम नॉर्मल Chatting Apps जैसे WhatsApp या Telegram की बात करते हैं. तो हमारे दिमाग में सबसे पहले Internet, Wi-Fi और तगड़े Servers का ख्याल आता है. लेकिन जैक डोर्सी का यह नया ऐप इन सभी नियमों को पूरी तरह से पलट देता है. यह App Bluetooth Low Energy यानी BLE Network पर काम करता है. जिसे Bluetooth Mesh Networking भी कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके आस-पास कोई दूसरा User भी इस App का इस्तेमाल कर रहा है. तो आपके फोन का Bluetooth सीधे उसके Phone से Connect हो जाता है. यह एक Local Cluster बना लेता है जिससे एक Device से दूसरे Device तक मैसेज आसानी से हॉप करते हुए आगे बढ़ जाते हैं. मान लीजिए कि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां मोबाइल का नेटवर्क पूरी तरह से गायब है. लेकिन आपके आस-पास कुछ ही दूरी पर दूसरे लोग भी मौजूद हैं. तो आप ब्लूटूथ के जरिए बिना किसी रुकावट के एक-दूसरे से चैट कर सकते हैं. बिना ई-मेल फोन नंबर के Registration आज के समय में जब भी हम कोई नया App अपने Phone में Download करते हैं. तो सबसे पहले हमसे हमारा Phone Number, E-mail मांगा जाता है. कई बार तो Personal Data लीक होने का डर भी हमेशा हमारे मन में बना रहता है. लेकिन इस नए Messaging Platform की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अकाउंट बनाने का कोई लंबा-चौड़ा चक्कर ही नहीं है. आपको बिना किसी Registration के सीधा App ओपन करना होता है. एक Display Name सेट करना होता है और बस आप Chatting के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं. न तो इसमें किसी SIM Card की जरूरत होती है और न ही किसी सेंट्रल सर्वर की जहां आपका Personal Data या Chat History Store की जाती है. आपके भेजे गए सारे मैसेज पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं वह सिर्फ Sender और Receiver के डिवाइस में ही सेव रहते हैं. यह भी पढ़ें: फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...Internet बंद होने पर आता है कामकई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब सरकार या प्रशासन की तरफ से सुरक्षा कारणों से Internet सेवाएं बंद कर देनी पड़ती हैं. ऐसे वक्त में अपनों से संपर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही परिस्थितियों और आपातकालीन समय के लिए यह Bluetooth Based Messaging App एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में सामने आया है. दुनिया भर में कई जगहों पर Protest या Internet Shutdown के दौरान लोगों ने इस तरह की Offline Technology का खुलकर इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका आपस में Contact बना रहे. हालांकि भारत जैसे देशों में सुरक्षा और नियमों के चलते इस तरह के Apps को लेकर सरकार और Tech कंपनियों के बीच कई बार कड़े कदम भी उठाए गए हैं और इसे App Store से हटाया भी गया है. यह भी पढ़ें: Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद