उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विस्थापन के विरोध में 128 गांवों के ग्रामीणों ने मोंगराडीह में विशाल बैठक की। ग्रामीणों ने विस्थापन और नाइट कर्फ्यू पर रोक लगाने तथा वन भूमि का मालिकाना हक देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने 17 अक्टूबर को ग्राम कोकड़ी में जनप्रतिनिधियों के साथ महा ग्राम सभा आयोजित कर अपनी आवाज उठाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।