छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी से करोड़ों रुपये और कार मांगने का आरोप, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके ससुराल वालों पर दहेज में लग्जरी कार तथा दो से तीन करोड़ रुपये मांगने के आरोप में रायपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता पूजा बंजारे ने जमीन बेचने के दबाव, गर्भावस्था के दौरान मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।