आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम मंडल में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दक्षिण तट रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी हैं, जबकि चार अन्य ट्रेनों का परिचालन कोरापुट तक सीमित किया गया है। ट्रैक बहाली तक यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की विशेष सलाह है।