भोपाल के मिसरोद के भैंरोपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत के बाद मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।