नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न भाषाओं में मां दुर्गा के भक्ति गीत गाए जाते हैं। हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, मैथिली, गुजराती और मराठी में गाए जाने वाले इन भजनों में भाषा और संगीत भले ही अलग हों, लेकिन मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था, शक्ति और वात्सल्य का भाव एक समान रहता है।