छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, इसके लिए निगम ने एक विशेष वाट्सएप चैटबॉट सेवा (7648037655) शुरू की है। इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से लोग घर बैठे संपत्तिकर का ऑनलाइन भुगतान, रसीद डाउनलोड, पानी का बिल जमा करने, दुकानों का किराया चुकाने और भवन निर्माण अनुमति का स्टेटस देख सकते हैं। इसके अलावा, शिकायत दर्ज करने के लिए सीधे 'निदान 1100' पोर्टल पर भी पहु