अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला: 10 आरोपितों पर 20 हजार पन्नों का चालान पेश

Wait 5 sec.

अविभाजित सरगुजा जिले के 2010-11 के राजीव गांधी शिक्षा मिशन फर्नीचर घोटाले में EOW-एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 आरोपितों के खिलाफ 20 हजार पन्नों का चालान पेश किया। जांच में बिना आपूर्ति 2.68 करोड़ के चेक बांटकर 67.48 लाख के गबन की पुष्टि हुई। दो फर्मों ने एक भी स्कूल में फर्नीचर नहीं दिया, तत्कालीन DMC एसपी पांडेय समेत दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।