'गर्भ' शब्द से यूनेस्को धरोहर तक! जानिए कैसे मिट्टी के मटके के गोल घेरे से Gen Z का ग्लोबल ट्रेंड बन गया गरबा

Wait 5 sec.

मां अंबा की आराधना से शुरू हुआ गुजरात का पारंपरिक गरबा नृत्य आज Gen Z के बीच आस्था, संगीत, फैशन और सोशल मीडिया का एक अनूठा संगम बन चुका है। 'गर्भ' शब्द से जन्मे और मिट्टी के छिद्रदार घड़े के चारों ओर किए जाने वाले इस नृत्य को दिसंबर 2023 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में भी स्थान मिला।