छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है, जहां कुल 35 लाख रुपये के इनामी छह खूंखार नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें ओड़िशा और बस्तर में सक्रिय चार पीपुल्स पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं। ये सभी जवान शहादत, कैंप हमलों और हिंसक वारदातों में लिप्त थे।