26/11 मुंबई आतंकी हमले के विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर बन रही फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उज्ज्वल निकम से राजकुमार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे एक्टर को नहीं पहचानते थे और न ही उनकी कोई फिल्म देखी थी।