विदिशा में चालक को तंबाकू खाने की तलब पड़ी भारी, अनियंत्रित होकर पलट गए ट्रैक्टर-ट्रॉली; दो की मौत, 20 मजदूर जख्मी

Wait 5 sec.

जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे बीना रोड पर लायरा और मलियाखेड़ा ग्राम के बीच की बताई जा रही है। जहां फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।