AC यूज करते समय काम आएंगे ये हैक, बिजली बचेगी और कमरा भी हो जाएगा पहाड़ों जैसा ठंडा

Wait 5 sec.

AC Use Hacks: देश के कई हिस्सों में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. 45 डिग्री से पार जा चुके पारे में कूलर और पंखें भी हाथ खड़े कर चुके हैं. अब गर्मी से राहत पाने का एकमात्र तरीका एसी ही बचा है. ज्यादातर लोगों को एसी चलाते समय बिजली के बिल की टेंशन रहती है. डेली कुछ घंटों तक एसी यूज करने से बिजली बिल काफी बढ़ जाता है. इसलिए लोग बहुत संभलकर एसी यूज करते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जो बिजली भी बचाएंगे और आपके कमरे को मनाली जैसा ठंडा भी कर देंगे.बड़े काम आएंगे ये AC Use Hacksखिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद रखें- एसी यूज करते समय वेंटिलेशन की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए कमरे के खिड़की और दरवाजों की पूरी तरह बंद रखें. अगर खिड़की या दरवाजा थोड़ा-सा भी खुला है तो बाहर की गर्म हवा अंदर का टेंपरेचर बढ़ा सकती है और एसी को कूलिंग के लिए ज्यादा काम करना पड़ेगा. इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है. कमरे को पूरी तरह बंद कर आप कूलिंग बढ़ा सकते हैं और बिजली की खपत भी कम होगी.एसी की देखरेख भी है जरूरी- हर बार गर्मियां शुरू होने से पहले एसी की सर्विसिंग करवा लेना जरूरी है. सर्विस न होने पर एसी ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है और कूलिंग एफिशिएंसी भी कम हो जाती है. सर्विसिंग के लिए हमेशा प्रोफेशनल टेक्नीशियन की मदद लें.सही टेंपरेचर का है सारा खेल- कई लोगों को लगता है कि एसी का टेंपरेचर कम सेट करने पर यह जल्दी कूलिंग करता है. इसलिए लोग 16 या 18 डिग्री पर एसी चलाते हैं. ऐसा करने से आपका कमरा जल्दी ठंडा नहीं होगा, लेकिन बिजली का बिल जरूर आसमान छूने लगेगा. कम टेंपरेचर मैंटेन करने के लिए एसी को ज्यादा काम करना पड़ता है. बिजली की बचत और सही कूलिंग के लिए एसी का तापमान 24 डिग्री पर सेट रखना चाहिए.एसी के साथ सीलिंग फैन भी करें यूज- यह तरीका भी खूब काम का है. सीलिंग फैन ऑन रखने से एसी की ठंडी हवा जल्दी ही पूरे रूम में सर्कुलेट हो जाती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है. इससे एसी को कमरा ठंडा रखने के लिए कम काम करना पड़ेगा और इससे बिजली की खपत भी कम हो जाएगी. आप चाहें तो पंखे को धीमी स्पीड पर भी चला सकते हैं.ये भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचा दिया तहलका, 2 रुपये से भी कम की डेली लागत में दे रही डेटा और कॉलिंग समेत ये बेनेफिट्स