छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने एक सराहनीय फैसला लिया है। वे स्वयं इसी योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।