रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद अब ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है. साथ ही फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच हाल ही में एक स्वीडिश कंटेंट क्रिएटर ने 'गहरा हुआ' गाने को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया, जिसके बाद इंटरनेट पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. स्वीडिश क्रिएटर ने बनाया रील स्वीडिश कंटेंट क्रिएटर कार्ल स्वानबर्ग बॉलीवुड गानों और फिल्मों के फैन हैं. वो हमेशा इंडियन फिल्मों के गाने और सीन्स को रीक्रिएट करते हैं. इस बार उन्होंने 'धुरंधर' के रोमांटिक गाने 'गहरा हुआ' को अपने अंदाज में पेश किया. वीडियो में उन्होंने खूबसूरत लोकेशन, गोल्डन आवर और शानदार एक्सप्रेशंस से गाने की फील किया. उनका ये रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. View this post on Instagram A post shared by Karl Svanberg (@raja.svanberg)कार्ल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'धुरंधर' का गाना 'गहरा हुआ'. सच कहूं तो गाना रिलीज होने के बाद से ही बार-बार सुनने का मन कर रहा है. साथ ही धुरंधर 1 और धुरंधर 2 दोनों ही शानदार लगे. इन फिल्मों का म्यूजिक, विजुअल्स और इंटेंसिटी हर चीज अलग लेवल की फील देती है. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री, अरिजीत सिंह की आवाज और आदित्य धर का सिनेमैटिक विजन = पूरी तरह बॉलीवुड मैजिक. इसके अलावा वीडियो पर फिल्म के मेकर्स ऑफिशियल जियो स्टूडियोज ने कमेंट कर लिखा, 'बहुत प्यारा.' वहीं B62 स्टूडियो ने लिखा, वाव.'ये भी पढ़ें: मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौतओटीटी पर कब आयेगी फिल्म?वहीं बात करें फिल्म की, तो 'धुरंधर 2' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए. फिल्म को दुनियाभर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इंटरनेशनल लेवल पर ये फिल्म पहले से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. हालांकि भारत में इसकी ओटीटी रिलीज 5 जून 2026 को हॉटस्टार पर होने वाली है. फैंस अब फिल्म को ओटीटी पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, ट्रोल्स बोले- मराठी मुलगी हो ऐसा क्यों किया?