पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाकर करो या मरो के मैच में पंजाब को जिताया. इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है. PBKS के अब 15 अंक हो गए हैं और अब उसकी प्लेऑफ की राह मुख्य रूप से राजस्थान बनाम मुंबई मैच के परिणाम पर निर्भर करती है.लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में LSG की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में लक्ष्य को चेज कर लिया. मैच विनिंग शॉट कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया, जिन्होंने छक्के लगाकर पंजाब की जीत सुनिश्चित की और 51 गेंद में अपना सबसे पहला शतक भी लगाया.पंजाब की उम्मीद कायमपंजाब किंग्स ने अपने सभी 14 लीग मैच खेल लिए हैं और अब उसके 15 अंक हो गए हैं. उसका नेट रन रेट +0.309 का हो गया है. अब पंजाब को प्लेऑफ में जाना है तो कल होने वाले मैचों के परिणाम का इंतजार करना पड़ेगा. पंजाब को पहले मुंबई इंडियंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स की हार की उम्मीद करनी होगी. उसके बाद आशा करनी होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स अगर दिल्ली कैपिटल्स को हराए, तो उसकी जीत बहुत बड़े अंतर की ना हो.श्रेयस अय्यर का पहला शतकश्रेयस अय्यर ने अपने 12 साल के आईपीएल करियर में पहली बार शतक लगाया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 51 गेंद में 101 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. श्रेयस अपने आईपीएल करियर में 32 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.लखनऊ पर पंजाब की जीत में प्रभसिमरन सिंह का भी बहुत बड़ा योगदान रहा. प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में 69 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. उनकी यह पारी ऐसे समय में आई जब पंजाब ने 22 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे. प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 140 रनों की पार्टनरशिप भी की.यह भी पढ़ें:मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बनेप्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश