वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं. आज ही फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में भी कई किस्से सुनने को मिले. इसी बीच डेविड धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो वरुण के बारे में बात करते हुए रो पड़ते हैं. अस्पताल के दिनों को किया यादफिल्म के ट्रेलर लॉन्च में डेविड धवन उस समय को याद करते हैं, जब तबियत खराब होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती थे. उस वक्त वरुण उनकी बहुत देखभाल करते थे और उनके साथ ही हॉस्पिटल में रहते थे. डेविड धवन ने वरुण की तारीफ करते हुए कहा, 'वो सबसे पहले एक बहुत अच्छा बेटा है. अस्पताल में भी वो मेरे साथ ही सोता है. एक पिता होने के नाते मैं कहूंगा कि हर किसी को उसके जैसा बेटा मिलें.' ये बोलते ही डेविड धवन इमोशनल हो गए और रो पड़े. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)ये भी पढ़ें: TRP Report: नंबर वन की कुर्सी पर 'वसुधा' का कब्जा, 'अनुपमा' की हालत खराब, जानें- बाकी शोज का हालफैंस के रिएक्शंसफैंस भी इस वीडियो को देखकर भावुक हो गए. साथ ही कमेंट में प्यार बरसाने लगे. एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, 'वरुण सच में बहुत अच्छे इंसान हैं.' दूसरे ने लिखा, 'वरुण बहुत अच्छे हैं.' वहीं तीसरे ने लिखा, 'आपकी फिल्में बहुत पसंद है, डेविड अंकल.'इसके अलावा एक और यूजर ने उनके बीच की बॉन्डिंग की तारीफ की और लिखा, 'एक पिता को अपने बेटे से इससे ज्यादा और क्या चाहिए.'कब रिलीज होगी फिल्म?बता दें कि वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, राकेश बेदी और चंकी पांडे जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को डेविड धवन ने ही लिखा और निर्देशित किया हैं. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के बाद डेविड धवन अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए रिटायर होने वाले हैं.ये भी पढ़ें: ICU में भर्ती शोएब इब्राहिम के पिता, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, मांगी दुआएं