राज्य सरकार ने खेती-किसानी के लिए ड्रम और जरीकेन में डीजल वितरण पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया कि खेती-किसानी के लिए किसानों को पर्याप्त डीजल मिलेगा।