IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके, No-1 बनने के करीब विराट कोहली; टॉप-5 में नहीं वैभव सूर्यवंशी का नाम

Wait 5 sec.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में लीग स्टेज के सभी 70 मैच खेले जा चुके हैं. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स खिताब की रेस में शामिल हैं, अन्य 6 टीमें बाहर हो गई  हैं. प्लेऑफ से पहले जानिए इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं. विराट कोहली, शुभमन गिल इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 में नहीं है. जानिए वह किस नंबर पर हैं?आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई विदेशी बल्लेबाज नहीं है, सभी भारतीय हैं. सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले विदेशी प्लेयर मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने 13 पारियों में 51 चौके लगाए. वह ओवरआल लिस्ट में आठवें स्थान पर है.1. साईं सुदर्शन70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज साईं सुदर्शन हैं. गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज ने 14 परियों में 62 चौके लगाए हैं. इस सीजन उन्होंने कुल 638 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. सुदर्शन ने 29 छक्के लगाए हैं.2. विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 14 पारियों में 59 चौके लगाए हैं. वह साईं सुदर्शन से सिर्फ 3 चौके दूर हैं. दोनों बल्लेबाज मंगलवार को क्वालीफायर-1 में आमने सामने (RCB vs GT) होंगे. विराट ने इस सीजन 557 रन बनाए हैं, वह 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.यह भी पढ़ें- 'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई3. शुभमन गिलगुजरात टाइटंस के कप्तान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 57 चौके लगाए हैं. गिल ने इस सीजन 616 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.4. ईशान किशनसनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 14 पारियों में 57 चौके लगाए हैं, वह गिल के बराबर हैं. उन्होंने इस सीजन 569 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं.5. केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 14 पारियों में 56 चौके लगाए हैं, हालांकि उनकी टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो चुकी है. राहुल ने इस सीजन 593 रन बनाए, उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए.यह भी पढ़ें- IPL के प्लेऑफ मैचों में बारिश को लेकर क्या है नियम? रिजर्व डे है या नहीं? जानें A टू Z डिटेल्सकिस नंबर पर है वैभव सूर्यवंशीIPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 9वें नंबर पर हैं, उन्होंने 14 पारियों में 50 चौके लगाए हैं. हालांकि इससे ज्यादा तो वह छक्के लगा चुके हैं. वह 53 छक्कों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्हें क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 7 छक्के और लगाने हैं.क्रिस गेल ने 2012 सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है. वैभव सूर्यवंशी ने इस साल 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.