नगर निगम की क्रेन पर तैनात कर्मचारी गौरव पुत्र रणवीर सिंह भदौरिया डफ़रन सराय क्षेत्र में रहता था। उसका भाई और माता-पिता अलग रहते हैं। इनका आपसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते अक्सर गौरव तनाव में रहता था। वह शाम को ड्यूटी से घर पहुँचा। इसके बाद फ़ोन पर ही उसकी बहस हुई। रात को उसने अपने भाई को व्हाट्स ऐप पर वीडियो कॉल किया।