संस्कारधानी और आसपास मनोरम जलप्रपातों व झरनों की कमी नहीं है, जो ग्रीष्म की तपन के बीच राहत के आधार हैं। पानी की मात्रा इतनी अधिक है कि मानसून बीत जाने के बाद भी सर्दियों में यह गर्जना करते हुए नीचे गिरता है।