इसके चलते भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों में तो जोरदार तेजी रही लेकिन सोने में कारोबार सुस्त रहने से भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। सोमवार को इंदौर में चांदी चौरसा 1700 रुपये उछलकर 259800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने में ऊंचे दामों पर उठाव कमजोर रहने से भाव 152000 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहे।