सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों ने एक वृद्ध महिला को वाट्सएप मैसेज और वीडियो काल के जरिए संपर्क किया। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उसका नाम आतंकवादी संगठन से जुड़ा है और उसके खिलाफ कार्रवाई होने वाली है।