मुंगेली में देसी कट्टा के साथ घूम रहा था युवक, पुरानी रंजिश में हमला करने की फिराक में था आरोपित

Wait 5 sec.

मुंगेली जिले की सरगांव पुलिस ने एक बड़ी हिंसक वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। पुलिस ने बैतालपुर स्थित एक साइकिल दुकान के पास से बेमेतरा निवासी 19 वर्षीय युवक आदित्य बंजारे को अवैध देसी कट्टा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।