इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ की 3 टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई है. अब चौथ स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच टक्कर है. आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच है. LSG प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, अगर पंजाब जीती तो उनकी उम्मीदें बनी रहेंगी नहीं तो उनका सफर भी आज खत्म हो जाएगा.भारत के पूर्व क्रिकेटर और IPL 2026 में कमेंटरी कर रहे मोहम्मद कैफ मानते हैं कि IPL 2026 के सबसे बेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने इस सीजन टॉप-2 में स्थान कंफर्म किया है. गुजरात अब क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था, इस बार टीम टेबल टॉपर रही. हालांकि कैफ गिल को इस सीजन का सबसे बेस्ट कप्तान मानते हैं.मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मेरे अनुसार शुभमन गिल IPL 2026 के सबसे बेस्ट कप्तान हैं. एक महान कप्तान की पहचान ये होती है कि वह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करता है. उनके गेंदबाजों ने 14 मैचों में 108 विकेट लिए. गिल अपने गेंदबाजों से कहते हैं कि वह टेस्ट मैच वाली लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करें. गिल सही क्रिकेट खेलते हैं. उनकी बैटिंग टेक्निक भी लाजवाब है और उन्हें पता है कि अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करना है."यह भी पढ़ें- 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिएFor me Shubman Gill is this IPL's best captain. The sign of a great captain is how he uses his bowlers. His bowlers have taken 108 wickets in 14 games. RCB, PK, SRH, RR, CSK have been dismissed by GT bowlers, Gill asks his bowlers to stick to Test match line and length. Gill…— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 21, 2026शुभमन गिल का IPL 2026 में प्रदर्शनगिल ने न सिर्फ अपनी कप्तानी बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया है. वह ओपन करते हैं और शानदार शुरुआत दिला रहे हैं. पिछले 2 मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़े हैं, KKR के खिलाफ उन्होंने 85 और CSK के खिलाफ 64 रनों कि शानदार पारी खेली. इस सीजन खेली 13 पारियों में गिल ने 616 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 161.67 का है.यह भी पढ़ें- मैच के बाद भी बवाल... विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरलशुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर है, उनसे आगे उन्हीं के जोड़ीदार साईं सुदर्शन हैं. साईं ने 14 पारियों में 638 रन बनाए हैं, गिल उनसे 22 रन ही पीछे हैं. गिल ने IPL 2026 में 6 अर्धशतक लगाए हैं.