जांजगीर-चांपा पुलिस ने करही गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता गणपत बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अवैध रेत कारोबार में मिल रही आर्थिक चुनौती और व्यक्तिगत रंजिश के कारण साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता के बेटे आयुष कश्यप की हत्या की रूपरेखा तैयार की थी।