'वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं', आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान

Wait 5 sec.

दो साल पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि 15 साल का नादान सा लड़का वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की पूरी दुनिया में छाया होगा. वैभव को टीम इंडिया में लाने की मांग जोरों पर है. यह उम्मीद भी की जा रही है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है. मगर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस विषय पर अलग तरह से सोचते हैं.वैभव को टी20 में लाओ लेकिन...टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सौरव गांगुली ने कहा कि टी20 में वैभव को तुरंत शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन वो अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं. घरेलू क्रिकेट में वैभव बिहार के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर चुके हैं. अब तक 8 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 207 रन बनाए हैं.वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने के सवाप पर सौरव गांगुली ने कहा - टी20 में वैभव को तुरंत मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन टेस्ट में नहीं. उन्हें जगह बनाने के लिए फर्स्ट-क्लास में खूब सारे रन बनाने होंगे. वैभव बहुत प्रतिभा के धनी हैं. दुनिया के धुरंधरों के सामने एक 15 साल के लड़के को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय है. वह भारतीय टीम का भविष्य है.वैभव सूर्यवंशी का रेड बॉल क्रिकेट में भी बाउंड्री प्रतिशत काफी अधिक है. अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने अब तक 90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. ये आंकड़े सबूत हैं कि वैभव रेड बॉल क्रिकेट में भी बाउंड्री बटोरने के प्रयास में रहते हैं, जबकि सौरव गांगुली का बयान ऐसा संकेत देता है कि वैभव को डटकर खेलना चाहिए, तब उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है.वैभव इतिहास रचने की ओरवैभव सूर्यवंशी अब तक अपने 21 मैचों के आईपीएल करियर में 835 रन बना चुके हैं. अगर उन्होंने अगली तीन पारियों के भीतर 165 रन और बना लिए, तो आईपीएल में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ जाएगा. अभी यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे.यह भी पढ़ें:6 ओवर में बनेंगे 200 रन? एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा काटेंगे बवाल, बनेगा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?