बिलासपुर के जल संसाधन विभाग सेवा परिसर में स्थित आस्था का बड़ा केंद्र 'कालजयी शिव मंदिर' आज अपना 16वां स्थापना दिवस मना रहा है। 25 मई 2010 को स्थापित हुए इस मंदिर में सुबह से ही 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ गन्ने के रस और पंचामृत से महादेव का महाअभिषेक किया गया।